मन्दसौर जिले के सबसे बड़े ग़ांधीसागर बांध का जलस्तर गुरुवार शाम सात बजे तक 1297.09 फिट पर पहुँचा

*मन्दसौर जिले के सबसे बड़े ग़ांधीसागर बांध का जलस्तर गुरुवार शाम सात बजे तक 1297.09 फिट पर पहुँचा*
*चौबीस घंटों में ग़ांधीसागर बांध में छः फिट पानी बढ़ा*
मन्दसौर जिले में भानपुरा के पास एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील गांधी सागर का जलभराव इस वर्ष मात्र 1248.00 फिट ही रह गया था।जबकि इस बांध की जलभराव क्षमता 1312 फिट है। परन्तु इस बार हुई जोरदार बारिश से विगत दो सप्ताह में करीब इस बांध में 49 फिट पानी बढ़ा है।बता दे कि इस बांध में कई सेंकडो नदियों का पानी मिलता है।तब जाकर इसका भराव पूर्ण होता है।मिली जानकारी के अनुसार गांधीसागर कैचमेंट एरिये में वर्षाकाल के दौरान हो रही मूसलाधार बारिश का पानी आने से इसका लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम 7:00 बजे तक इसका जलस्तर 1291.00 फिट दर्ज किया गया था।जो कि गुरुवार शाम सात बजे तक बढ़कर 1297.09 फिट दर्ज किया गया।यानी कि चौबीस घन्टे में इस बांध में छः फीट पानी बढ़ गया है।ग़ांधीसागर मैनेजमेंट अधिकारी के अनुसार बांध का जलस्तर लेवल 1312 फ़िट होने पर इसके गेट सभी गेट अधिकृत सूचना जारी करने के बाद खोले जाते है।जबकि 1305 के लेवल हो जाने पर नीचे के छोटे गेट खोलने शुरू कर दिए जाते है।और पीछे से पानी की आवक अधिक होने पर और लेवल 1312 हो जाने पर ऊपर के गेट नियमानुसार सभी गेट खोल दिए जाते हैं।बतादे की इसके पूर्व छोटे-बड़े मिलाकर कुल 19 गेट 2006 में खोले गए थे।इसके बाद कुछ गेट 2015 में भी खोले गए थे।बता दे कि इस वर्ष मानसून सत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों का ग़ांधीसागर पर्यटन क्षेत्र में आवागमन हो रहा है। जो यहा पहुँचकर बोट क्लब, हिंगलाज रिसोर्ट एवं प्राकृतिक नजारों सहित क्षेत्र में मौजूद प्राकृतिक झरनों का आनंद लेते दिख रहे है।

Comments