भानपुरा में महाराजा यशवंत राव होल्कर के 209 वें बलिदान दिवस पर गरिमामय आयोजन


भानपुरा। मंदसौर जिले के भानपुरा को होल्कर राज्य की राजधानी होने का गौरव दिलाने वाले अंग्रेजों को नाकों चने चबाने वाले भारत के नेपोलियन कहे जाने वाले प्रतापी महाराजा यशवंत राव होलकर का 209 का बलिदान दिवस 28 अक्टूबर की शाम को गरिमामय समारोह में मनाया गया इस अवसर पर उन्हें काव्यात्मक रूप से सुमन अंजलि अर्पित की गई।
यह भव्य कार्यक्रम रेवा तट स्थिति लेनोवा भव्य स्मारक खोलकर छत्री पर 1000 दीप प्रज्वलन कर तथा महाराजा यशवंत राव होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि महामंडलेश्वर दादूजी महाराज इंदौर थे। विशेष अतिथि के रुप में पीरजादा मुर्तजा कादरी साहब प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल नाहर आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक महाराष्ट्र से आए रामभाऊ लांडे ने शानदार संचालन किया। इस अवसर पर शिक्षाविद इतिहासकार एवं पूरा वैत्ता डॉक्टर प्रदुमन भट्ट ने महाराजा यशवंतराव होलकर से जुड़े अनेक संस्मरणों को रेखांकित किया।
इस अवसर पर श्रद्धा सुमन के रूप में काव्य में सुमन अंजलि ने श्रोताओं को भाव कर दिया प्रसिद्ध कवि श्याम टेलर की रचना जिसे यशवंतराव कहते हैं ने खूब तालियां बटोरी गीतकार प्यारेलाल राम कोटा देवी सिंह देव यूसुफ पठान जय नव पठान की रचनाओं को सराहा गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के जालना, पुणे, मल्हारगढ़ नारायणगढ़, इंदौर आदि से भी अनेक अतिथियों सहित प्रेस क्लब सचिव लालचंद रुद्रवाल, उपाध्यक्ष हरीकृष्ण मरमट, करण भूटानी,शिक्षक मोहनलाल कलवाडि़या, कैलाशचंद तिवारी, मोहनलाल मरमट, पन्नालाल भाना, विवेक दुबे, सुनील माली, सूर्यप्रकाश भट्ट, रमाकांत उपाध्याय मनीषा भट्ट किरण निगम पल्लवी जोशी सहित अनेक गंज में गणमान्य जन उपस्थित थे।

Comments