आरोग्य देवी महामाया आंवरी माताजी के आलोकिक दरबार में दिव्य दर्शन हेतु आसपास ग्रामीण एवं क्षेत्र से मां के भक्तो ने दर्शन लाभ


चीताखेड़ा :- शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदेय नवरात्रि शनिवार से शुरू हो गया है। अब 9 दिनो तक माता की आराधना का दोर चलेगा। हर कोई अपनी आस्था के अनुसार शक्ति स्वरूपा की आराधना में 9 दिनो तक भक्त लीन रहेगे। चीताखेड़ा क्षेत्र में स्थित देवी के मंदिरो में पहले ही दिन माता रानी के दर्शन हेतु भक्तो के लिए भीड़ रही। कोरोना के चलते आराधना का यह महापर्व शनिवार को परम्परा व आस्था के साथ भीड़ कम ही दिखाई दी। आरोग्य देवी महामाया आंवरी माताजी के आलोकिक दरबार में दिव्य दर्शन हेतु आसपास ग्रामीण एवं क्षेत्र से मां के भक्तो ने दर्शन लाभ लिया। नवरात्री के चलते मां के भक्तो ने मंदिरो में अखण्ड ज्योत के साथ ही हवन-पूजन एवं अनुष्ठानो का दोर शुरू कर दिया। मंदिरो पर शुभ से शाम तक सजे मां के आंगन में भक्ति भाव के साथ दर्शनार्थी पहुंचे और दर्शन वंदन किया। गांव के बीचो-बीच स्थित भैसासरी माताजी, ज्वालादेवी मंदिर, हनुमान वैष्णोदेवी जीरन रोड़, अम्बे माता मंदिर, वाणेश्वरी माताजी, लालबाई-फुलबाई माताजी सहित अनेक देवी मंदिरो में दिन भर भक्तो की आवाजी का क्रम जारी रहा।

Comments